फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire in paint shop at moradabad

पेंट की दुकान में उठीं आग की लपटें, दिल्ली रोड पर हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
fire in paint shop at moradabad
मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित राधा कृष्‍ण मंदिर के बगल में कैमिकल की दुकान में सॉट सर्किट से लगी ?
अमर उजाला ब्यूरो, (मुरादाबाद)। दिल्ली रोड पर मझोला थानाक्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के पास सोमवार की रात जिला सहकारी बैंक के नीचे बेसमेंट में बनी कैमिकल की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में गैस बन जाने के कारण धमाका हो गया। आग बुझाने के चक्कर में दमकलकर्मी सहित चार लोग झुलसे। जिससे हड़कंप मच गया। बिजली काटनी पड़ गई और रूट डायवर्जन करना पड़ा। देर रात तक दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही। आग की चपेट में आए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार निवासी अभिषेक चौधरी की राधा कृष्ण मंदिर के पास विक्की ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। दुकान में पेंट और केमिकल बेचने का काम किया जाता है। दुकान के ऊपर ही जिला सहकारी बैंक है। करीब साढे़ नौ बजे दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना अभिषेक ने डायल 100 पर दी गई। सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। दुकान में धमाका होने के कारण आग बुझा रहे दमकलकर्मी अशोक कुमार शर्मा, दुकान मालिक अभिषेक चौधरी, विनय कुमार, विमल कुमार झुलस गए। दमकलकर्मी को जिला अस्पताल में अन्य को सांई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएफओ ने बताया कि गनीमत रही कि समय पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। जिस वजह से आग की लपटों को सहकारी बैंक तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट और इससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed