फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire in export firm controlled in five hours

आग : एक्सपोर्ट फर्म में लगी आग, पांच घंटे में पाया काबू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
fire in export firm controlled in five hours
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र स्थित एक एक्सपोर्ट फर्म में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की सूचना सुरक्षाकर्मी ने फर्म के मालिक और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से फर्म में रखा कीमती सामान जलकर राख हा गया है। फर्म मालिक का कहना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग की चपेट में आकर नुकसान हुए माल की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मानसरोवर कालोनी में रहने वाले राजेश गुलाटी की दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बुद्धि विहार में गुलाटी ओवरसीज के नाम से एक्सपोर्ट फर्म है। फर्म में मेटल हैंडीक्राफ्ट के आइटम तैयार किए जाते हैं। राजेश राठी ने बताया कि सुबह पांच बजे फर्म में आग लगने की सूचना सुरक्षाकर्मी ने दी। उस वक्त फर्म बंद थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आग की लपटें फर्म की दूसरी मंजिल तक जा पहुंच चुकी थीं। बगल में एक और एक्सपोर्ट फर्म है। उसमें आग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाना शुरू किया पर करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि दूसरी फर्म को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। आग से गुलाटी ओवरसीज एक्सपोर्ट फर्म में रखा काफी सामान जल गया है। सीएफओ मुकेश कुमार का कहना है कि अंदेशा है कि आग सूचना मिलने के काफी समय पहले लग गई थी। लेकिन सुरक्षाकर्मी को देरी से जानकारी हुई। जिसकी वजह से जब तक दमकल की टीम पहुंची तब तक आग काफी फैल चुकी थी। दमकल की चार गाड़ियों में छह-छह बार पानी भरकर लाया गया, काफी मशक्कत की गई तब जाकर सुबह साढे़ दस बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका है।
विज्ञापन

आग की लपटों को देख परेशान हुए स्थानीय लोग
मुरादाबाद। फर्म दिल्ली रोड से सटी हुई है। सुबह इसमें आग लगी तो बुद्धि विहार में रहने वाले लोगाें के घरों में भी धुआं भर गया। जिसकी वजह से स्थानीय लोग परेशान हुए। वह घरों से बाहर निकले। जब उनको पता चला कि फर्म में आग लगी है और उसको बुझाने का काम किया जा रहा है तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ गेट के पास ही तार में शार्ट सर्किट की वजह से फर्म में आग लगी है। दमकल की टीम जल्द ही पहुंच गई थी। आग की चपेट में आने से काफी सामान जल गया है। आग पहली मंजिल तक पहुंच गई थी। देहरादून से सर्वेयर को बुलाया गया है। वह मंगलवार को आएगा, जिसके बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा।’ - राजेश गुलाटी, फर्म मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed