फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire breaks out at tyre oil extraction unit in Sambhal

संभल: चंदौसी में टायर ऑयल फैक्टरी में भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां बुझा रही आग, इलाके में अफरा तफरी

Sun, 26 Apr 2026 11:14 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 26 Apr 2026 11:14 AM IST
सार

संभल के चंदौसी में टायर ऑयल फैक्टरी में अचानक आग लग गई।  माैके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fire breaks out at tyre oil extraction unit in Sambhal
चंदाैसी में टायर गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में रविवार को पुराने टायरों से तेल निकालने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर कई फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए। फायर स्टेशन के सीओ कृष्ण कांत ओझा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का काम तेजी से शुरू किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रण में है और उसे बुझाने का काम जारी है। मौके पर पांच दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं और जल्द ही आग को पूरी तरह बुझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed