{"_id":"6a3303fbc2e2756d170743b9","slug":"fir-under-gangster-act-against-five-accused-in-the-murder-of-bajrang-dal-worker-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-927467-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: बजरंग दल कार्यकर्ता के पांच हत्यारोपियों पर लगा गैंगस्टर, हापुड़ डकैतीकांड में भी रहे थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: बजरंग दल कार्यकर्ता के पांच हत्यारोपियों पर लगा गैंगस्टर, हापुड़ डकैतीकांड में भी रहे थे शामिल
Thu, 18 Jun 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:00 AM IST
सार
कटघर में बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर हत्याकांड के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरोह का सरगना अक्कू बताया गया है। पुलिस फरार आरोपी जतिन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटघर थाना क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित की हत्या के पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन आरोपियों में शामिल रोहित सागर जमानत पर जेल से बाहर आ गया था और उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हापुड़ में उद्योगपति के घर करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
हापुड़ पुलिस उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर चुकी है। कटघर के गुलाबबाड़ी सूरज नगर निवासी शाेभित ठाकुर उर्फ भूरा बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक थे। 29 सितंबर 2025 की शाम करीब पांच बजे कटघर क्षेत्र में बलदेवपुरी चौराहे के पास शोभित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
शोभित के पिता ने कटघर के पीतल नगरी कच्ची बस्ती निवासी जतिन उर्फ लाला, कटघर के मुस्तफाबाद निवासी अक्कू उर्फ अनुकल्प शर्मा, बसंत विहार निवास सोहित सागर और पीतल बस्ती निवासी अविनाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए थे। इस हत्याकांड में शामिल रहे कटघर के देहरी गांव निवासी हिमांशु यादव को भी गिरफ्तार किया गया था। कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर पांचों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्कू उर्फ अनुकल्प शर्मा इस गिरोह का सरगना है, जबकि बाकी चार आरोपी सदस्य हैं। इस गिरोह में शामिल रोहित कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आ गया था।
इसके बाद इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक जून की रात हापुड़ में उद्योगपति के घर डकैती डाली थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया जतिन उर्फ लाला को छोड़कर बाकी चार आरोपी जेल में बंद हैं। जतिन उर्फ लाला की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।