फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR registered against BSP candidate, his two brothers and 500 unknown supporters

बसपा प्रत्याशी, उनके दो भाइयों और 500 अज्ञात समर्थकों पर एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against BSP candidate, his two brothers and 500 unknown supporters
अमरोहा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी नावैद अयाज, उनके दो भाइयों और 500 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने अचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार की रात बसपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर बिना अनुमति सभा करने के आरोप लगाते हुए पुलिस ने आयोजन को रुकवा दिया था। प्रत्याशी और पुलिस ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे के बाद बसपा के कुछ समर्थकों द्वारा डोर-टू-डोर प्रचार किया जा रहा था, जबकि चुनाव प्रचार का समय रात्रि 8 बजे तक का है। इसके कुछ देर बाद बसपा प्रत्याशी नावैद अयाज अपने चुनाव कार्यालय पर 400 से 500 व्यक्तियों की भीड़ इकट्ठा कर सभा कर रहे थे। भीड़ के बीच कोविड गाइडलाइन और चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। भीड़ से नौगांवा सादात रोड पर वाहनों का आवागमन ठप होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रज्जाक बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी अरुण कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बसपा नेताओं से सभा की अनुमति दिखाने के लिए कहा था। इससे प्रत्याशी नावैद अयाज और उनके दो भाई व बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों की घेराबंदी का प्रयास किया। पुलिस कर्मी किसी तरह वहां से बचकर निकले और कोतवाली में जानकारी दी। और पुलिस पहुंची तो सभा में मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई। सीओ के मुताबिक आचार संहिता और करोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में बसपा प्रत्याशी नावैद अयाज, उनके भाई सऊद अयाज, सईद अयाज और 400-500 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ दरोगा अरुण कुमार की तहरीर पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 171एफ, महामारी अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहतएफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी ने अपने व समर्थकों पर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने पुलिस पर एक सपा विधायक के इशारे पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed