फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on four persons

किशोरी के साथ छेड़खानी चार पर मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

मजदूर की बेटी के साथ गांव के युवकों ने छेड़खानी की लेकिन शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।मूंढापांडे क्षेत्र के एक की रहने वाली किशोरी सात अक्तूबर की सुबह छह बजे अपने मकान के सामने झाड़ूू लगा रही थी।विरोध अधिक बढ़ने पर वे पथराव करते हुए भाग निकले।

विज्ञापन
fir on four persons

विस्तार

मूंढापांडे। मजदूर की बेटी के साथ गांव के युवकों ने छेड़खानी की लेकिन शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई तो मूंढापांडे पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र के एक की रहने वाली किशोरी सात अक्तूबर की सुबह छह बजे अपने मकान के सामने झाड़ूू लगा रही थी। उस समय किशोरी के परिजन मकान के अंदर थे। आरोप है कि इसी समय गांव के चार युवकों ने बुरी नीयत से किशोरी का हाथ पकड़ लिया और वे जबरदस्ती खींचने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर आवाज सुनकर परिजनों की नींद टूट गई। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने लगे। विरोध अधिक बढ़ने पर वे पथराव करते हुए भाग निकले। घटना के बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर मूंढापांडे थाने गए तो स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, एससीएसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed