{"_id":"5cbf6afabdec2258a5434115","slug":"fir-on-azam-khan-and-ahmed-rais-khan-after-sanjay-kapoor-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय कपूर की तहरीर पर आजम खां और अहमद रईस खां पर रिपोर्ट, लगा फर्जी बयान डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय कपूर की तहरीर पर आजम खां और अहमद रईस खां पर रिपोर्ट, लगा फर्जी बयान डालने का आरोप
Wed, 24 Apr 2019 01:13 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर की ओर से फेसबुक पर उनका फर्जी बयान डालने के आरोप में पुलिस ने गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां और उनके समर्थक अहमद रईस खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर ने सोमवार की देर रात सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां के कहने पर उनके समर्थक अहमद रईस खां ने सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक एकांउट से मेरा गलत बयान डाल दिया। इस पोस्ट के जरिए मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा करना आचार संहिता का उल्लंघन भी है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आजम खां और उनके समर्थक अहमद रईस खां के खिलाफ आईपीसी धारा 171 (एफ), 505 (2) और सूचना प्रौद्योगिक संशोधन अधिनियम-2008 की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन