फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on 11 persons

फर्जी दस्तावेजों से गैंगस्टर की जमानत कराने में ग्यारह के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
fir on 11 persons
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में ग्यारह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन्होंने गैंगस्टर की जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज दाखिल किए थे।
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने दर्ज कराए केस में बताया कि मझोला के पूनम विहार निवासी संतराम उर्फ पतराम धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा गया था। जमानतियों ने दस्तावेज कोर्ट में दाखिल कर आरोपी की जमानत करा दी थी। जांच में जमानती दस्तावेज फर्जी पाए गए। उन्होंने अपने नाम पते भी गलत किए थे। इस मामले में संतराम उर्फ पतराम पूनम विहार मझोला, खेलेंद सिंह निवासी चक्कर की मिलक, बलराम निवासी काशीपुर ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड), रोशन, चरन निवासी दयानाथपुर थाना छजलैट, अजय निवासी अगवानपुर थाना सिविल लाइंस, सतीश कुमार, सरोज देवी निवासी हरथला सिविल लाइंस, आरिफ निवासी नूरपुर जनपद बिजनौर, नवाब जान निवासी मानपुर थाना भगतपुर, नवी जान निवासी मानपुर भगतपुर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मझोला थाना प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed