{"_id":"6928bc8309ba54d7600f9e76","slug":"fir-lodged-against-tractor-driver-in-case-of-middle-aged-mans-death-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-780220-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अधेड़ की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अधेड़ की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के रामपुर दोराहा के पास एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में पंक्चर जोड़ने वाले अधेड़ की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पाकबड़ा क्षेत्र के गजगौला नानकबाड़ी निवासी राकेश सिंह (55) हाईवे पर पंक्चर जोड़ने का काम करता था। उसके बेटे अर्जुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 नवंबर को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली रामपुर दोराहा पर पहुंची तो पंक्चर हो गई। इसके बाद चालक ने राकेश को कॉल कर रामपुर दोराहा पर बुलाया। राकेश सिंह अपनी ठेली लेकर पंक्चर लगाने के लिए पहुंचे। इसी समय ट्रैक्टर-टॉली से उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।