फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR lodged against reelbaaz girl who rode bike on highway in bridal attire

Moradabad News: दुल्हन की पोशाक में हाईवे पर बाइक दौड़ाने वाली रीलबाज युवती पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against reelbaaz girl who rode bike on highway in bridal attire
मुरादाबाद। दुल्हन की पोशाक में हाईवे पर बाइक दौड़ाने वाली रीलबाज युवती को पुलिस ने ट्रेस कर लिया। यह युवती कटघर के कोहिनूर तिराहा ख्याजा नगर निवासी तूबा निकली। यातायात पुलिस के दरोगा की तहरीर पर युवती के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने और दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले भी युवती ने हाईवे पर बाइक दौड़ाकर रील बनाई थी तब पुलिस ने बाइक का चालान भी किया था।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो में तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें युवती दुल्हन की पोशाक में हाईवे पर बाइक दौड़ रही थी। युवती कभी बुलेट तो कभी अन्य बाइक पर सवार होकर रील बनवाती दिख रही थी। उसके बैक ग्राउंड में फिल्मी गाने भी चल रहे हैं। युवती बिना हेलमेट के हाथ छोड़कर भी बाइक चलाती दिखी थी। जिससे दूसरे वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही थी। यातायात पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बाइक के नंबरों के जरिए युवती को ट्रेस कर लिया। इसके बाद यातायात पुलिस के दरोगा रूणित तोमर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो और रील की जांच में सामने आया है कटघर के कोहिनूर तिराहा ख्वाजा नगर निवासी मो. साजिद हुसैन की बेटी तूबा बाइक चला रही थी। बिना हेलमेट और यातायात नियमों को उल्लंघन कर उसने अपनी और दूसरे लोगों की जान जोखिम में डाली है। युवती ने सार्वजनिक स्थान पर लोक शांति भंग कर बिना किसी अनुमति के स्टंट करते हुए रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिस संबंध में पूर्व में 12 नवंबर 2024 को तूबा की बाइक का चालान किया गया था। बावजूद इसी प्रकार से यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए हाईवे पर रीबन बनाकर पोस्ट की जा रही है। जिससे दूसरे लोगों की जान को जोखिम में डाल रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि टीएसआई की तहरीर पर कटघर थाने में बीएनएस की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही या खतरनाक तरीके के वाहन चलाना) और 125 (बी) (दूसरों की जिंदगी खतरे में डालना) में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed