{"_id":"5e8e28578ebc3e7117047c82","slug":"fir-city-news-mbd345604592","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को कम राशन देने पर दो कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को कम राशन देने पर दो कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम के निर्देश पर की गई जांच में जिले में खाद्यान वितरण में खेल पकड़ा गया है। संकट के इस दौर में जांच के दौरान उपभोक्ताओं को कम राशन देने और पैसे अधिक लेने की भी पुष्टि हुई है। डीएम की संस्तुति के बाद पूर्ति निरीक्षक की ओर से दो कोटेदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अमर उजाला ने कोटेदारों की इस धांधली को प्रमुखता से उजागर किया था।
संकट के इस दौर में जिले के कुछ कोटेदार खाद्यान वितरण में भारी धांधली कर रहे थे। कोटेदार कहीं उपभोक्ता को चावल नहीं दे रहे थे तो कहीं मात्रा से कम राशन उपलब्ध कराने के साथ निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि भी वसूल रहे थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कंट्रोल रूम पर भी कई उपभोक्ताओं ने इस आशय की शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे। डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि मंगलवार को इसी तरह की प्राप्त एक शिकायत की जांच के लिए मौके पर पूर्ति निरीक्षक सदर मोहिनी मिश्रा व क्षेत्रीय खाद्य अदिकारी जितेंद्र को मूंडापांडे ब्लाक के ग्राम लोधीपुर बासू भेजा गया। जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए। जिसमें पाया कि संबंधित गांव के कोटेदार कुंवरपाल ने अधिकांश उपभोक्ताओं को न सिर्फ राशन कम दिया है बल्कि कुछ से धनराशि भी अधिक वसूल की है।
कमोवेश इसी तरह की शिकायत ठाकुरद्वारा तहसील के ब्लाक डिलारी के ग्राम चांदखेड़ी में की गई जांच में भी पाई गई। वहां भी कोटेदार एहसान अली ने कई उपभोक्ताओं को न सिर्फ कम राशन उपलब्ध कराया था, बल्कि कुछ से धनराशि भी अधिक ली थी। यहां पूर्ति निरीक्षक विकास ने मामले की जांच की। डीएसओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश पर संबंधित दोनों उचित दर विक्रेताओं के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी गड़बड़ी: डीएम
मुरादाबाद।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जिन भी राशन डीलरों ने गड़बड़ी की कोशिश की उन्हें मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। अधिकारियों की टीमें गोपनीय ढंग से निगरानी करेंगी और रिपोर्ट देंगी। राशन डीलर पात्रों को पूरा राशन दें और कार्ड धारकाें को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाए।