फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against five persons

टांडा के सहरिया जवाहर में विवाहिता की मौत, तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
fir against five persons
टांडा। क्षेत्र के सहरिया जवाहर गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट करने, जिससे विवाहिता की मौत हो जाने का आरोप लगाते हुए सुसराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना पटवाई के चिट्टी रामनगर गांव निवासी ब्रहमपाल सिंह ने अपनी बेटी रूबी (20) की शादी
टांडा थाना क्षेत्र के सहरिया जवाहर गांव निवासी महेश के साथ 27 मई 2021 को की थी। दर्ज रिपोर्ट में ब्रहमपाल का आरोप है कि शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग कुछ दिन बाद से ही बाइक और एक लाख रुपये नकद देने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी रूबी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार 9 जून की सुबह करीब 6 बजे पति महेश, जेठ गजराम व बाबू राम, सास राममूर्ति और नन्दोई प्रेमपाल ने उनकी बेटी रूबी को दहेज के लिए बुरी तरह से मारापीटा। जिस कारण रूबी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed