फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR Against BSP leader who holds prize money of Rs 50 lakh on Sadhna Singh's head

साधना सिंह के सिर पर 50 लाख का ईनाम रखने वाले बसपा नेता के खिलाफ एफआईआर

Fri, 25 Jan 2019 01:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Jan 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR Against BSP leader who holds prize money of Rs 50 lakh on Sadhna Singh's head
sadhna singh - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित बयान देने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह के सिर लाने पर पचास लाख का ईनाम देने की घोषणा करने वाले बसपा के पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर मुरादाबाद के पुलिस लाइंस थाने में दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के प्रति अपशब्द कहने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सार्वजनिक रूप से 48 घंटे के भीतर माफी मांगें। अन्यथा वह विधायक का सिर कलम कर लाने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले अपने ठाकुरद्वारा स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोनों नेताओं का अपमान करेगा तो उसे मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती हमेशा दलित और शोषितों और महिलाओं के हकों के लिए संघर्ष करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक की अशोभनीय टिप्पणी से गहरा दुख पहुंचा है। शासन-प्रशासन को भाजपा विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। इनामी राशि जुटाने के लिए वह अपने समर्थकों और जनता से चंदा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed