फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against 90 persons, seven arrested

पुलिस ने दर्ज किया 90 के खिलाफ केस, सात गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
fir against 90 persons, seven arrested
मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसमें दस नामजद और 80 अज्ञात को आरोपी बनाया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो के जरिये सात की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली महेश चंद गौतम ने बताया कि मुगलपुरा थाने में 90 आरोपियों के खिलाफ बलवा करना,लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जिसमें आरोपी निजाम उर्फ पम्मा,फरमान,अकील अहमद, मुस्तफा अली, सुभान, शहनवाज,वसीम,सुब्हान खान,जीशान और उबैद को आरोपी बनाया है। इसके बाद पुलिस ने फुटेज से पहचान कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed