फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fighting between two groups of students in Ramganga Vihar

Moradabad News: रामगंगा विहार में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, कार में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two groups of students in Ramganga Vihar
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार में मंगलवार शाम छात्राें के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक छात्र ने दूसरे गुट के छात्र की बाइक में टक्कर मारकर और कार से बाइक को दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसी दौरान बाइक सवार छात्र ने अपने दोस्त बुला लिए और कार सवार छात्र को घेर लिया। उसकी पिटाई करने के साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी अब तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
छात्रों के दोनों गुट रामगंगा विहार स्थित एक कॉलेज में पढ़ते हैं। बीटेक छात्र और बीफार्मा छात्र के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद कॉलेज की छुट्टियां पड़ गई थीं। मंगलवार को दोनों छात्र कॉलेज पहुंचे। शाम करीब साढ़े चार बजे छुट्टी के बाद छात्र अपने अपने घर लौट रहे थे। बीटेक छात्र कार से अपने घर अमरोहा लौट रहा था। इसी दौरान बीफार्म के साथ ने रामगंगा विहार में सेल्सटैक्स ऑफिस के पास कार के आगे बाइक लगा दी। इसके बाद वह खुद सड़क किनारे हो गया। छात्र ने कार नहीं रोकी और बाइक को घसीटते हुए आगे ले गया।
विज्ञापन

इसी दौरान बीफार्मा छात्र के साथी आ गए। उन्होंने घेराबंदी कर कार सवार छात्र को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद में भी तोड़फोड़ कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर रामगंगा विहार और आशियाना कॉलोनी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed