फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fighting and firing between two groups on Sambhal Road, three injured

Moradabad News: संभल रोड पर दो वर्गों में मारपीट, फायरिंग, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing between two groups on Sambhal Road, three injured
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के संभल रोड गागन तिराहे पर रविवार रात मामूली विवाद की वजह से दो गुटों के बीच मारपीट के दौरान फायरिंग हुई। हमले में बिरयानी की दुकान में तोड़फोड़ हुई। इस बीच एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बस्तौर निवासी दो युवक बाइक से संभल रोड गागन तिराहे पर पहुंचे। दोनों अपनी बाइक बिरयानी वाले की दुकान के पास खड़ी कर शराब ठेके पर गए। इसी समय एक कार चालक बैक करते समय वहां खड़े ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान कार चालक और अन्य लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही बिरयानी वाले और उनके साथियों ने बाइक सवार दोनों युवकों को बेल्ट और लाठियों से पीट दिया। इस बीच बाइक सवारों ने भी कॉल कर अपने गांव से कुछ साथियों को बुला लिया। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के लोगों ने बाइक सवार युवकों ने बिरयानी की दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच दूसरे पक्ष से भी लोग भी सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही घटना में शामिल लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट में घायल एक पक्ष के मोहम्मदपुर बस्तौर निवासी कृपाल सिंह, संजय और काशीराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामला दो वर्गों के बीच का होने के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दो पक्षों में वाहन हटाने के विवाद में मारपीट हुई है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोर्स बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed