फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two girls quarrel over boyfriend, arrested

ब्वॉयफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ीं दो लड़कियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2020 12:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Two girls quarrel over boyfriend, arrested
पोज डे: हरिवंश राय बच्चन के 3 चुनिंदा प्रणय गीत - फोटो : amar ujala
ब्वॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां आपस में भिड़ गईं। दोनों एक ही लड़के को अपना ब्वॉयफ्रेंड बता रही थीं। दोनों लड़कियां शराब के नशे में थीं और बात करते-करते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। वाकया सिविल लाइंस स्थित कंपनी बाग का है। दो लड़कियों में मारपीट की खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग की आशंका में दोनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम कंपनी बाग में दो लड़कियों के आपस में लड़ने की सूचना मिली थी। दोनों शराब के नशे में थीं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। इनमें से एक मुगलपुरा की रहने वाली थी और दूसरी नागफनी क्षेत्र की थी। दोनों लड़कियों ने बताया कि वह एक ही लड़के से प्यार करती हैं। 
विज्ञापन


दोनों ही उस युवक पर अपना-अपना दावा कर रही थीं। युवक पहले मुगलपुरा वाली लड़की के संपर्क में था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने उससे दूरी बना ली थी। इसके बाद वह युवक नागफनी वाली लड़की के साथ घूम रहा था। मुगलपुरा वाली लड़की ने इसीलिए बात करने के लिए नागफनी वाली लड़की को कंपनी बाग में बुलाया था। उसने लड़की को हिदायत दी कि युवक उसका ब्वॉयफ्रेंड है इसलिए वह उससे दूर रहे। दोनों में बात बढ़ी और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed