फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fever wreaks havoc in Moradabad, more than 400 people are sick in village Mahalakpur Mafi

मुरादाबाद में बुखार का कहर: गांव महलकपुर माफी में 400 से अधिक लोग बीमार, घर-घर में लोगों को चढ़ रही ड्रिप

Mon, 21 Oct 2024 12:54 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 12:54 PM IST
सार

पाकबड़ा के महलकपुर माफी गांव में बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उधर, डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। गांव में सफाई अभियान और संक्रमण रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Fever wreaks havoc in Moradabad, more than 400 people are sick in village Mahalakpur Mafi
महलकपुर माफी गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकबड़ा क्षेत्र के महलकपुर माफी गांव में बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। गांव के चार सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इस तरह की भयावह स्थिति उत्पन्न हुई है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि शिविर लगवाया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले एक महीने से गांव में लोगों को बुखार आने का सिलसिला शुरू हुआ था। ग्रामीण फिरासत हुसैन ने बताया कि एक सप्ताह पहले बुखार आया था। आसपास के चिकित्सकों से उपचार करवाया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


हाजी मैजाद हुसैन, मुशाहिद हुसैन, जाहिद हुसैन ने कहा कि लगभग हर घर में एक न एक सदस्य बीमार है। बुखार के लक्षण मलेरिया और डेंगू जैसे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई शिविर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक स्वास्थ्य विभाग का कोई भी डॉक्टर गांव में मरीजों की जांच करने नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो साल पहले भी बुखार का प्रकोप हुआ था। उस समय कई लोगों की मौत बुखार से हुई थी। इस साल भी बड़ी संख्या में लोग बुखार पीड़ित हैं।

105 मरीजों की जांच कर वितरित की गई दवा

महलकपुर माफी गांव के घर-घर में लोगों को ड्रिप चढ़ रही है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने डॉक्टरों के साथ पहुंचकर कई मरीजों से बातचीत की। गांव में 105 से अधिक मरीजों की जांच की गई।

इनमें 21 मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। बुखार का संक्रमण रोकने के लिए गांव में स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अभियान शुरू किया गया है। सफाई अभियान चलाकर गंदगी को हटाया जा रहा है। डॉक्टरों का मानना है की गांव में फैली गंदगी ही बीमारियों का मुख्य कारण है।

गांव में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। रविवार को गांव पहुंची टीम में सीएमओ के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, डॉ. अमित सक्सेना आदि रहे। सभी मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया।



स्थानीय निवासी मैजाद हुसैन, फखरुददीन, भूरे खां, मुशाहिद हुसैन आदि ने बताया कि बुखार के चलते गांव में सैकड़ों लोग परेशान हैं। रविवार को डॉक्टरों के पहुंचने से उम्मीद जगी है कि अब सभी को उचित इलाज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed