फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Female student gang-raped; blackmailed after video was recorded.

Moradabad News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Female student gang-raped; blackmailed after video was recorded.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल भी किया। इसके बाद भी आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कटघर क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में पढ़ रही है। अप्रैल 2023 में उसके घर के मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल छात्रा ने रिसीव की। पूछताछ करने पर कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। इसके बाद छात्रा ने कॉल काट दी थी। इसके बाद आरोपी अलग अलग नंबरों से कॉल कर उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने स्कूल तक पहुंच कर छात्रा पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आएगी तो भाई-बहनों की हत्या कर देगा। आरोपी ने कॉल कर पीड़िता को सुनसान जगह बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। 17 जून 2026 को आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मूंढापांडे के गुलड़िया निवासी सुहैल और करनपुर निवासी दिलफान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed