फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fellow secretaries got angry in protest against the arrest of Panchayat Secretary

Moradabad News: पंचायत सचिव की गिरफ्तारी के विरोध में भड़के साथी सचिव

Tue, 29 Apr 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fellow secretaries got angry in protest against the arrest of Panchayat Secretary
बिलारी। ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनियाठेर पर तैनात पंचायत सचिव राजीव कुमार को रविवार को संभल जिले की थाना बनियाठेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में साथ पंचायत सचिव भड़क गए। ब्लॉक बिलारी के सभी पंचायत सचिवों ने बिलारी ब्लॉक आने की बजाए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपने संगठन के माध्यम से ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनियाठेर निवासी सुगरवती का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में बीमा क्लेम की धोखाधड़ी के आरोप में बीती 30 जनवरी को बनियाठेर गांव निवासी बलवीर सिंह ने अपने ही गांव के यशपाल सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना में पुलिस को पता चला कि मृतका सुगरवती का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख में साजिश के तहत हेराफेरी की गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रविवार को ग्राम पंचायत बनियाठेर पर तैनात सचिव राजीव कुमार को पूछताछ के लिए थाना बिलारी पर बुलाया था पता चला है कि बनियाठेर पुलिस ने संबंधित मुकदमे में राजीव कुमार को विवेचना के दौरान आरोपी मानकर उसकी गिरफ्तारी होना दिखा दी। सचिव राजीव कुमार संभल जिले में थाना गढ़ी के हण्डालपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर बिलारी ब्लॉक के पंचायत सचिवों को यह जानकारी मिली कि उनके साथी पंचायत सचिव राजीव कुमार को बनियाठेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिलारी ब्लॉक के सभी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत अधिकारी संघ मुरादाबाद के पदाधिकारियों के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बिलारी ब्लॉक के मीडिया प्रभारी फिरोज आलम ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सागर के संयुक्त नेतृत्व में जिले भर के पंचायत सचिवों ने अपनी मांगों का ज्ञापन मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और डीपीआरओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में बिलारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार की गिरफ्तारी को नियमविररुद्ध बताया गया। यह भी कहा गया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले में विभागीय जांच होने से पहले ही पंचायत सचिव को आरोपी बताकर गिरफ्तार करना गैर कानूनी है। ज्ञापन में थाना बनियाठेर के निरीक्षक अजीत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में बिलारी ब्लॉक से फिरोज आलम, संदीप कुमार, भूपेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह,जयपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, मोहम्मद कौसर, मोनिता चौधरी, गौरव यादव आदि मुख्य थे। बिलारी के सभी पंचायत सचिवों के सोमवार को धरना प्रदर्शन में शामिल रहने की वजह से बिलारी ब्लॉक में पंचायत सचिवों से मिलने आए ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed