फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fear of recovery created a stir among the ineligible, action will start soon

रिकवरी के डर से अपात्रों में मचा हड़कंप, जल्द ही शुरू होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fear of recovery created a stir among the ineligible, action will start soon
रिकवरी के डर से अपात्रों में मचा हड़कंप, जल्द ही शुरू होगी कार्रवाई
विज्ञापन

टांडा में 30 अपात्रों ने सरेंडर किए अपने राशन कार्ड
टांडा (रामपुर)। गरीबों के खाद्यान्न पर हक बनाए बैठे अपात्र लोग रिकवरी और कार्रवाई के डर से राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। क्योंकि अपात्रों द्वारा राशन कार्ड सरेंडर न करने पर उनसे बाजार के भाव से रिकवरी होगी, जिसके चलते महज एक माह के भीतर 30 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं।

सरकार कमजोर और गरीब तबके के लोगों के लिए खाद्यान्न वितरण योजना चला रही है। इससे जरूरतमंद लोग राशन लेकर अपना और परिवार का भरण पोषण कर सकें, मगर इस योजना में भी सरकारी नौकरी करने वाले और पेंशन लेने वाले लोग सेंध लगा बैठे हैं। हेरफेर करके उन लोगों ने भी अपना राशन कार्ड बनवा लिया है। इससे वास्तविक जरूरतमंद व्यक्ति को राशन नहीं मिल पाता है। जिस पर ध्यान देते हुए योगी सरकार का दूसरी बार शपथ ग्रहण होते ही सरकार द्वारा खाद्य एवं रसद आयुक्त के साथ बैठक कर खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे अपात्रों की जांच के निर्देश जारी किए थे। निर्देश जारी होते ही जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों के माध्यम से जांच कराई जा रही है। विभाग द्वारा अपात्रों को राशन कार्ड जमा करने की चेतावनी जारी की थी, जिसके तहत तहसील के राशन कार्डधारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच शुरू होने से पूर्व ही नगरीय क्षेत्र के 30 अपात्र राशन कार्डधारकों ने अपने राशन कार्डों को सरेंडर कर दिया है। एआरओ अजयवीर सिंह ने बताया कि अपात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वो समय रहते अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दें, जिससे वो बाद में लगने वाली पेनल्टी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed