{"_id":"616c800f95ba581070762c31","slug":"fault-in-11-and-33-kv-power-lines-power-failure-in-12-areas-city-news-mbd40650476","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 और 33 केवी विद्युत लाइनों में हुए फाल्ट, 12 इलाकों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 और 33 केवी विद्युत लाइनों में हुए फाल्ट, 12 इलाकों में बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बारिश के कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर 11 और 33 केवी हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट हुए। इससे पूरे शहर में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। गलशहीद में 33 केवी हाईटेंशन तार टूटने से गलशहीद, गांधीनगर से लेकर पीतलबस्ती तक कई छोटे-छोटे इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसके अलावा दौलतबाग, कांशीराम नगर कटरानाज, टाउनहॉल पीटीसी, सिविल लाइंस, मंडी समिति, आवास विकास समेत 12 इलाकों में दिक्कत रही।
दिनभर लाइन स्टाफ मरम्मत कार्य में जुटा रहा। कई इलाकों में दोपहर तीन बजे तक सप्लाई सामान्य हो गई तो कहीं सात बजे तक भी लाइन स्टाफ, जेई और एसडीओ मेंटिनेंस में लगे रहे। दौलतबाग बिजलीघर में पानी भरने के कारण वहां की सप्लाई काटनी पड़ी। इससे बंगला गांव, नागफनी, दौलतबाग, दीवान का बाजार, गला काटी मस्जिद आदि इलाकों में लोग परेशान रहे।
वहीं विद्युत वितरण खंड प्रथम में आवास विकास, मंडी समिति में दोपहर एक बजे के आसपास बिजली गायब हो गई। इसके बाद साढ़े तीन बजे के बाद सप्लाई सामान्य हुई। यहां 11 केवी लाइन में फाल्ट हुआ था। सिविल लाइंस इलाके में ज्यादातर विद्युत लाइनें पेड़ों को छूकर गुजर रही हैं। इससे गीली पत्तियों से तार टकराने के कारण अर्थ फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी इसी क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे बिजली गुल होने के बाद साढ़े चार बजे बिजली व्यवस्था सुचारु हुई। पूरे शहर में आधे से ज्यादा आबादी बिजली गुल होने से प्रभावित रही।