फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   faught for panchayat election

पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
faught for panchayat election
कांठ रोड में मारपीट में घायल विनय कुमार,शीशपाल कश्यप,अनिल कश्यप जिला अस्पताल मेडिकल करवाने पहुं? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे मौके पर भड़क मच गई। इस घटना में दो पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर ध्यान सिंह गांव में शुक्रवार रात एक चौपाल पर कुछ लोग जुटे थे। यहां पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान यहां एक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गया। उसने लोगों से अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील शुरू कर दी। इसी दौरान दूसरा प्रत्याशी भी पहुंच गया। उसके साथ भी समर्थक मौजूद थे। जिससे मौके पर काफी भीड़ जुट गई। एक पक्ष से शीशपाल सिंह कश्यप और दूसरे पक्ष से हरपाल सिंह ने प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने का एलान किया है। यहां दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। लोगों की सूचना पर यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और अफसरों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने से भी फोर्स गांव में पहुंच गया। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। शीशपाल के पक्ष से सुनील कुमार ने पाकबड़ा थाने में तहरीर देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। शीशपाल के पक्ष से किशनलाल, अनिल कुमार, विनय कुमार, शिखा, अनीता को चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष ने देर रात तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी। पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि एक पक्ष ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर घायलों का मेडिकल कराया गया है। अगर दूसरा पक्ष तहरीर देता है उसे भी केस में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed