फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers got angry due to non-availability of electricity, staged a sit-in

Moradabad News: बिजली नहीं मिलने पर भड़के किसान, दिया धरना

Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry due to non-availability of electricity, staged a sit-in
कांठ। आंधी से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों के जल्द दुरूस्त नहीं होने और कृषि फीडरों पर 12 दिन से बिजली आपूर्ति न होने से गुस्साए किसानों ने बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। यहां वार्ता के दौरान किसानों की एसडीओ बिजली से भी तीखी बहस हुई।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई जीतू और तहसील अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व किसान एकत्र होकर कांठ के 33/11 केवी के बिजली घर पर पहुंचे। यहां किसानों ने सुबह दस बजे से धरना प्रदर्शन को शुरू किया। किसानों का कहना था कि 18 अप्रैल को आई तेज आंधी से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिनमें से कृषि फीडरों की लाइनों को अभी तक दुरूस्त नहीं किया गया। जिस कारण किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए पिछले 12 दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं और गन्ने की बुआई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। धरने की सूचना मिलने पर बिजली निगम के एसडीओ कांठ सचिन रस्तोगी बिजली घर पहुंचे और किसानों की बात सुनी। वहीं शांति व्यवस्था के लिहाज से थाने के इंस्पेक्टर क्राइम राम नरेश यादव भी फोर्स के साथ पहुंच गए। यहां काफी देर तक चली वार्ता के दौरान किसानों की एसडीओ से जमकर बहस भी हुई। बाद में कृषि फीडरों की बिजली लाइनों को जल्द दुरूस्त कराने का आश्वासन मिलने पर दोपहर एक बजे धरने को खत्म करते हुए भाकियू अराजनैतिक ने एसडीओ को ज्ञापन दिया। नितिन कुमार गुर्जर, डॉ. देवराज सिंह, यशपाल सिंह, अमर सिंह, जगदीश सिंह, विनीत कुमार, राजेंद्र विश्नोई, कुलवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह, सचिन कुमार, ओमकार सिंह, हाजी प्यारे, वीर सिंह, गजराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed