फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmers given votes to bjp

सरकार ने किसानों पर की धनवर्षा तो किसानों ने भाजपा पर जमकर बरसाए वोट-000

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
farmers given votes to bjp
रामपुर। सरकार ने किसानों पर धन वर्षा की, तो बदले में किसानों ने भी भाजपा पर जमकर वोटों की बारिश कर दी। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में अधिक मतदान हुआ। गांवों के कई बूथों पर 70 से 80 प्रतिशत तक मतदान हुआ, जिसमें से अधिकांश वोट भाजपा के खाते में आए। यह भाजपा की जीत का अहम कारण बना। इन मतदाताओं की बदौलत जहां भाजपा को बिलासपुर और मिलक विधानसभा क्षेत्र से बड़ी बढ़त मिली तो सपा के दबदबे वाले चमरौआ, रामपुर और स्वार विधानसभा क्षेत्र में भी सपा का मत औसत कम हो गया
विज्ञापन

मार्च 2022 में प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार की दूसरी पारी शुरू होने के बाद किसानों के हित के कामों का दायरा और बढ़ गया। पहले से चल रही राज्य व केंद्र सरकार योजनाओं का लाभ किसानों तक सुनिश्चित कराने का दबाव अफसरों पर बढ़ाया गया है। साथ ही किसानों को राहत देने के लिए कुछ नए फैसले भी लिए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो या फिर निराश्रित गोवंशीयु पशुओं के आश्रय स्थलों को बनाने का काम, इन्हें लेकर गंभीरता बढ़ी है। सरकार का ध्यान किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान की ओर भी है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि आ रही है। किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने के लिए भी बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में मुफ्त राशन का लाभ भी कई किसान परिवारों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच उपचुनाव की प्रक्रिया के दौरान इन बिंदुओं पर खासी चर्चा सुनने को मिलती थी। चुनाव परिणाम के साथ सामने आया वोटों का आंकड़ा भी बताता है कि किसान हित के प्रयासों का असर उपचुनाव पर पड़ा है।

आंकड़ों की बात करें तो स्पष्ट है कि शहरी क्षेत्र में जहां औसतन 20 प्रतिशत मतदान का औसत रहा तो ग्रामीण इलाकों के कई गांव ऐसे थे, जहां 70 से 80 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इनमें अधिकांश गांवों के बूथों पर भाजपा को सपा के मुकाबले अधिक वोट मिले हैं। बीते विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं था। इस उपचुनाव में भाजपा को बिलासपुर और मिलक विधानसभा क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिल गई, जबकि, स्वार, रामपुर और चमरौआ में भी भाजपा ने सपा को ज्यादा बढ़त नहीं बनाने दी। लगभग 80 हजार वोटों से स्वार विधानसभा सीट जीतने वाली सपा को इस बार 9985 वोटों की ही बढ़त मिल सकी, जबकि चमरौआ में महज 968 और रामपुर में 7636 वोटों की ही बढ़त मिली। वहीं, भाजपा को बिलासपुर से 34091 और मिलक से 26546 वोटों की बढ़त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed