फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers' dues should be recovered from the sugar mill

Moradabad News: चीनी मिल से दिलाया जाए किसानों का बकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers' dues should be recovered from the sugar mill
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर किसानों की समस्याओं पर पंचायत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। किसान नेताओं ने सदस्यों से एक मंच पर आने की अपील की। कहा कि संगठन से ही समस्या का समाधान संभव है। बैठक चीनी मिलों पर किसानों के बकाये समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा ने कहा कि चीनी मिल बिलारी पर किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। इसका भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। आरोप लगाया कि जिले में यूरिया की कालाबाजारी चरम पर है। खाद के साथ अन्य दवाएं जबरन किसानों को दी जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए। जिले में छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हें जल्द से जल्द पकड़वाया जाए। ग्रामीण बैंक के मर्ज होने से किसानों के सामने काफी परेशानियां आ रही हैं। बैंक अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाए। अघोषित बिजली कटौती पर अंकुश लगाया जाए। किसानों के खिलाफ फर्जी बिजली चोरी के मुकदमे न लिखाए जाएं। राजपाल सिंह, वीर सिंह, सतपाल सिंह, शुभम राठी, दर्शन सिंह, हरदीप सिंह आदि पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed