फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer leaders were placed under house arrest, toll plaza was made a cantonment

किसान नेताओं को घर में ही किया नजरबंद, टोल प्लाजा को बना दिया छावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders were placed under house arrest, toll plaza was made a cantonment
मुरादाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों और महंगाई के विरोध में होने वाले पुतला दहन को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरा होम वर्क कर योजनाबद्ध तरीके से काम किया। रात भर किसान नेताओं से संपर्क कर शांति की अपील की गई और सुबह ही उन्हें घरों पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

पुतला दहन को लेकर स्थानों की स्थिति स्पष्ट नहीं थी इसलिए प्रशासन ने बड़े नेताओं को घरों पर ही रोक कर रखा।
पुलिस प्रशासन को ये भी आंशका थी कि कहीं किसान नेता सरकार के बड़े नेताओं, मंत्रियों के पुतले ना फूंक दें। टोल प्लाजा या किसी हाईवे पर किसान नेताओं के पहुंचकर विरोध करने या जाम लगाने की भी आशंका थी। इसलिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार रात तक बड़े किसान नेताओं से संपर्क कर शांति की अपील करते रहे।
विज्ञापन

मूंढापांडे टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को देखते हुए उसे छावनी में तब्दील कर दिया था। जिससे किसान यहां जाम न लगा सकें। भाकियू के महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि किसानों से अपने-अपने गांवों में पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed