{"_id":"6a90a296aaa9e27dde046aad","slug":"families-of-moradabad-artisans-worried-about-the-devastation-in-nepal-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-979839-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नेपाल की तबाही से मुरादाबाद के कारीगरों के परिवार चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नेपाल की तबाही से मुरादाबाद के कारीगरों के परिवार चिंतित
विज्ञापन
मुरादाबाद। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय ने मुरादाबाद के उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जिनके सदस्य वहां पीतल और धातु के काम से जुड़े हैं। मुरादाबाद के कई कारीगर नेपाल में ढलाई, छिलाई, घिसाई और नक्काशी का काम करते हैं। यह सभी कारीगर काठमांडू और ऊंचाई वाले इलाकों में रहते हैं। परिजनों के अनुसार फिलहाल उनके अपने लोग सुरक्षित हैं, लेकिन नेपाल के बिगड़ते हालात को देखते हुए उन्हें वापस लौटने के लिए कहा गया है।
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। 27 अगस्त तक नेपाल और तिब्बत में मृतकों की संख्या 359 से अधिक पहुंच गई थी और एक हजार से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं। बाढ़ से सड़क, पुल और बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुरादाबाद की दस्तकारी का नेपाल से भी रोजगार का संबंध है। शहर के कारीगर रोजगार की तलाश में नेपाल समेत श्रीलंका और सऊदी अरब तक जाते हैं। 100 से ज्यादा मुरादाबाद के कारीगर नेपाल में काम रहे हैं। वरिष्ठ निर्यातक नजमुल इस्लाम, कारखानेदार नोमान मंसूरी, अब्दुल रब आदि का कहना है कि सभी कारीगर सुरक्षित हैं। परिजनों ने उनसे घर लौटने की अपील की है।