फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fair

दिल्ली फेयर में पहुंचे अब तक के रिकार्ड बायर्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
fair
fair
मुरादाबाद। मंदी की मार झेल रहे हस्तशिल्प उद्योग को दिल्ली आईएचजीएफ ऑटम फेयर ने बड़ी राहत दी है। ऑटम फेयर में अभी तक के रिकार्ड विदेशी खरीददार पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में हो रही कारोबारी पूछताछ और सैंपलिंग से निर्यातकों को अच्छे कारोबारी आदेश मिलने की आस जगी है। निर्यातकों का कहना है कि विदेशी ग्राहकों की संख्या की दृष्टि से आईएचजीएफ का यह अभी तक सबसे सफल संस्करण है। खास बात यह है कि बड़ी संख्या में ऐसे विदेशी खरीददार भी इस बार ऑटम में पहुंचे हैं जिन्होंने पहले कभी भारतीय बाजार का रुख नहीं किया था।
विज्ञापन

दिल्ली ऑटम फेयर के दूसरे दिन विदेशी खरीददार समूहों और अलग - अलग देशों से आए खरीददारों ने मुरादाबाद के पीतल में खूब रुचि दिखाई। पीतल, कांच, एल्युमीनियम और लकड़ी व पीतल को मिलाकर बनाए गए आकर्षक उत्पाद गोरों को ऑटम फेयर में अपनी ओर खींच रहे हैं। ईपीसीएच के सीओए मेंबर नीरज खन्ना का कहना है कि आईएचजीएफ का यह 48 वां संस्करण है और अब से पहले कभी इतने विदेशी ग्राहक दिल्ली फेयर में नहीं आए। ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सुधीर त्यागी का कहना है कि दिल्ली फेयर से निर्यातकों को उम्मीद से अधिक कारोबार मिलेगा। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव अवधेश अग्रवाल का कहना है कि पहले और दूसरे दिन मेले में विदेशी ग्राहकों की भारी संख्या रही। बाकी बचे तीन दिनों में यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। निर्यातक अजय पुगला का कहना है कि फेयर कामयाब है और अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुरादाबाद का हस्तशिल्प उद्योग नोटबंदी के बाद से ही मंदी से जूझ रहा है। पिछले कुछ महीनों में हालत और भी खराब हुई है। ऐसे में ऑटम फेयर में विदेशी ग्राहकों की रिकार्ड संख्या देख निर्यातक खुश हैं। निर्यातकों को उम्मीद है कि ऑटम फेयर हस्तशिल्प उद्योग को मंदी की मार से बाहर निकालने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएचजीएफ दिल्ली फेयर का यह 48 वां संस्करण है। फेयर के शुरू के दो दिनों से ही स्पष्ट हो गया है कि विदेशी खरीददारों की आमद के नजरिए से यह अभी तक का सबसे सफल फेयर है। इतनी बड़ी तादाद में विदेशी खरीददार इससे पहले कभी नहीं आए। पहले दो दिन से साफ है कि फेयर से निर्यातकों को बहुत अच्छा कारोबार मिलने जा रहा है। दुनियाभर के करीब 110 देशों से खरीददार मेले में पहुंचे हैं और कारोबारी पूछताछ कर रहे हैं। - राकेश कुमार, महानिदेशक, ईपीसीएच।

क्रिसमस के लिए भी हो रही खरीददारी
मुरादाबाद। ऑटम फेयर में क्रिसमस के लिए भी सैंपलिंग की जा रही है। दिल्ली ऑटम फेयर के बाद 23 अक्तूबर से चाइना फेयर शुरू होने जा रहा है। विदेशी खरीददार दिल्ली फेयर के बाद चीन का रुख करेंगे। निर्यातकों का कहना है कि क्रिसमस के लिए भी विदेशी खरीददार सैंपलिंग कर रहे हैं। हालांकि कारोबारी पूछताछ किस हद तक कारोबारी आदेशों में बदलती है यह तो बाद में ही पता चलेगा। लेकिन बड़ी तादाद में हो रही सैंपलिंग से निर्यातकों को उम्मीद है कि क्रिसमस से जुड़े आदेश भी बड़े पैमाने पर ऑटम से उनकी झोली में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed