{"_id":"6aa85d5cb04cb9724c079999","slug":"factory-worker-dies-in-collision-between-motorcycle-and-pickup-truck-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-115443-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइक-पिकअप की टक्कर में फैक्टरी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइक-पिकअप की टक्कर में फैक्टरी मजदूर की मौत
Tue, 15 Sep 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-बिजनौर रोड पर छजलैट के पास सोमवार दोपहर बाइक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय फैक्टरी मजदूर पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिंटू छजलैट के गांव करनपुर हरकिशनपुर का रहने वाला था। वह अगवानपुर की प्लाई वुड फैक्टरी में काम करता था। सोमवार को वह बिजनौर के नूरपुर से बाइक पर वापस लौट रहा था। छजलैट में रजपुरा और मथाना गांव के बीच उसकी बाइक और पिकअप में जोरदार टक्कर हुई। गंभीर चोटें लगने के कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंटू की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां कमला और भाई अरविंद रो-रो कर बेहाल थे। चाचा समरपाल सिंह ने बताया कि पिंटू दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता मंगलसेन का पहले ही निधन हो चुका है।