फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   export

राहत पैकेज के लिए वाणिज्य मंत्री से मिले निर्यातक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
export
export
मुरादाबाद। मंदी की मार से जूझते मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग की समस्याएं लेकर निर्यातकों का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को नई दिल्ली में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मिला। सांसद डा. एसटी हसन के नेतृत्व में वाणिज्य मंत्री से मिले निर्यातकों ने इंडस्ट्री को बचाने के लिए खास रियायतों की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद डा. एसटी हसन ने वाणिज्य मंत्री से मांग की है कि मुरादाबाद को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले यहां के हस्तशिल्प उद्योग को बचाने के लिए सरकार मदद करे। निर्यातकों की ओर से इंडस्ट्री की समस्याएं गिनाते हुए ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सतपाल ने मंत्री से कहा कि मुरादाबाद से 8500 करोड़ रुपये का निर्यात सालाना होता है जबकि 1500 करोड़ रुपये का घरेलू कारोबार होता है। लेकिन मंदी की वजह से 10000 करोड़ रुपये टर्न ओवर वाली यह इंडस्ट्री 6000 करोड़ रुपये सालाना पर सिमट सकती है। उन्होंने ईरान के साथ ठप्प पड़े एक्सपोर्ट को शुरू कराने, अभी तक ईरान को हुए निर्यात पर जीआर-1 क्लियर कराने, रिस्की सूची में आए निर्यातकों के इंसेंटिव नहीं रोकने की मांग मंत्री से की है। इसके अलावा मंत्री का यह भी बताया गया कि एक नवंबर 2017 से 31 जुलाई 2018 तक एमईआईएस लाइसेंस को पांच फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी किया गया था। लेकिन जानकारी के अभाव में निर्यातक इसका फायदा नहीं उठा सके थे। सरकार निर्यातकों को एक मौका दे ताकि उस अवधि का दो प्रतिशत अतिरिक्त एमईआईएस वह क्लेम कर सकें। प्रतिनिधि मंडल में ईपीसीएच के सीओए मेंबर अब्दुल अजीम, गानिब मियां समेत कई निर्यातक और दस्तकार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed