फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Explosion in fireworks factory in Amroha, walls slammed

Firecracker Factory Blast: अमरोहा में आतिशबाजी की फैक्टरी में विस्फोट, दीवारें जमींदोज, पेड़ों पर टंगी टीन

Sat, 24 Sep 2022 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Sep 2022 10:54 AM IST
सार

अमरोहा में आतिशबाजी बनाने की फैक्टरी में विस्फोट से हड़कंप मच गया।धमाके में तीन लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि टीन की चादर 20 फीट ऊंची उड़कर पेड़ों पर जाकर टंग गईं। 

विज्ञापन
Explosion in fireworks factory in Amroha, walls slammed
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद इमारत क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में आतिशबाजी बनाने की फैक्टरी में धमाका हो गया। विस्फोट में फैक्टरी स्वामी सहित तीन लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि टीन की चादर 20 फीट ऊंची उड़कर पेड़ों पर जाकर टंग गईं। विस्फोट से फैक्टरी की दीवारें जमींदोज हो गईं। 
विज्ञापन


सो रहे अल्लीपुर भूड़ के लोग अचानक तेज विस्फोट से घबराकर जागे। क्रिकेट मैच देख रहे युवक दहशत के चलते घरों से निकल आए। घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की। एसडीएम, सीओ ने मौके पर जाकर फैक्टरी में विस्फोट की जानकारी ली।
विज्ञापन


गजरौला में अल्लीपुर भूड़ से दक्षिण दिशा में सादुल्लापुर से हसनपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर बीते चार साल से चल रही आतिशबाजी की फैक्टरी का लाइसेंस हापुड़ की मोती कालोनी निवासी सुभान पुत्र नईम के नाम है। लोगों ने बताया कि यह फैक्टरी चार साल से यहां पर चल रही है। पहले यह फैक्टरी हापुड़ में चलती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्लीपुर भूड़ निवासी युवा तनिष्क, रोहित, मोनू, चेतन ने बताया कि वह शुक्रवार की रात 11 बजे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे क्रिकेट मैच को देख रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके की आवाज आई। स्थानीय सभासद विनोद गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष डाक्टर उत्तम सिंह प्रजापति, प्रताप सिंह, सोमपाल सिंह, जोगेश जाटव, अखिलेश, दीपक, तेजवीर सैनी, पवन रूपेंद्र, अशफाक, आदि का कहना था कि वह रात गहरी नींद में सो रहे थे। तेज विस्फोट के कारण उनकी आंख खुल गईं। 

आस पास के लोगों से जानकारी ली कि क्या माजरा है। पता चला कि आतिशबाजी बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट हो गया है। विस्फोट में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा है। इसके बाद घटना पर जाकर देखने से पता चला कि विस्फोट होने से फैक्टरी की दीवार जमींदोज हो गईं। 

ऊपर डाली गई टीन की चादरें उड़ कर पेंडों पर टंग गईं। इसकी सूचना लेखपाल हेमंत कुमार, थाना पुलिस और एसडीएम को दी गई। आतिशबाजी की फैक्टरी में आग लगने की खबर पाकर लेखपाल, चौपला चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर जानकारी ली। 

सूचना पाकर एसडीएम अरुण कुमार व सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। विस्फोट की जानकारी ली। लेखपाल से जानकारी ली कि फैक्टरी चलाने को प्रशासन का जारी लाइसेंस है या नहीं। यहां पर आतिशबाजी बनाई जाती थी या भंडारण किया जाता था। 

घटना स्थल के बाद एसडीएम व सीओ ने निजी अस्पताल में भर्ती गौरव व सलमान से जानकारी ली। गौरव हापुड़ के उमरपुर गांव निवासी है, जबकि सलमान हापुड़ की मोती कालोनी का रहने वाला है। दोनों फैक्टरी में काम करते समय हुए हादसे में घायल हुए थे। उनके साथ फारूख निवासी मोती कालोनी व फैक्टरी स्वामी सुभान भी काम कर रहे थे।

सुभान भी जख्मी हुआ, लेकिन वह प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल से चला गया। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि आतिशबाजी की फैक्टरी में विस्फोट का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है कि फैक्टरी संचालन का लाइसेंस है। बेचने और बनाने का भी लाइसेंस है। दो घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। जांच की जा रही कि विस्फोट किस कारण से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed