{"_id":"68f15e6f35c79378d7085a31","slug":"every-second-patient-arriving-at-the-hospital-is-suffering-from-fever-moradabad-news-c-284-1-jpn1002-149870-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अस्पताल में पहुंच रहा हर दूसरा मरीज बुखार पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अस्पताल में पहुंच रहा हर दूसरा मरीज बुखार पीड़ित
Fri, 17 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाला हर दूसरा मरीज सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार से पीड़ित है। डॉक्टर दवा के साथ लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों को एडवाइजरी जारी की है। वहीं, दीपावली के मद्देनजर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों के साथ ही शुगर, रक्तचाप के मरीजों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है। अक्तूबर की शुरूआत में बारिश के बाद तेजी से मौसम बदला है। वहीं, तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक अंतर होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं।
मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में खास बढ़ोतरी हुई है। चार दिन में यहां 4,897 मरीज पहुंचे। सोमवार को 1492, मंगलवार को 1290, बुधवार को 1170 और बृहस्पतिवार को 1050 मरीजों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया। चिकित्सक गौरव कुमार ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने वाला हर दूसरा मरीज, सर्दी, जुकाम, खांसी या बुखार से पीड़ित मिल रहा है। वहीं, सामान्य मरीजों में हर 10 में छह से सात मरीज सर्दी-जुकाम, वायरल से पीड़ित पाए जा रहे हैं। इसको देखते हुए लोगों को मौसम में आए बदलाव की चपेट में आने से बचने के लिए जरूरी सलाह दी।