फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Estimated temperature to reach 38 C with west wind

पछुआ हवा से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Estimated temperature to reach 38  C with west wind
मुरादाबाद। हिमालय की बर्फबारी से ठंडी हुई हवा शनिवार से गर्म होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद अब पछुआ हवा चलेगी, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर था। इसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है, जबकि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। इसी बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों की हवा ठंडी हो गई है, लेकिन शनिवार से मौसम में बदलाव आएगा। शनिवार को आंशिक रूप से कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी। पछुआ हवा 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल सकती है। यह सामान्य से चार गुना अधिक है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अभी जो तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, वह 29 अप्रैल तक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच सकता है। दिन में चटक धूप खिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर तक आसमान में बादल छाए हुए थे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को मौसम साफ होने से तेज धूप खिली, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम ठंडा ही रहा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की वजह से वातावरण में नमी पर्याप्त मात्रा में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed