फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   envirment state minister told

रोटरी की तरह संगठनों को एक होकर कार्य करना चाहिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
envirment state minister told
मुरादाबाद। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कायस्थ एकता पर बल देते हुए पदाधिकारियों से आम लोगों की भलाई के लिए कार्य करने की सलाह दी। बताया कि रोटरी क्लब की तरह समाज के संगठनों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

मिड टाउन स्थित एक बैंकट हाल में भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि रोटरी के अलग अलग संगठन कार्य करते हैं लेकिन उनका कार्यक्रम एक होता है। उसी प्रकार कायस्थ समाज भी एकता के साथ कार्य कर सकता है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कायस्थ समाज से डॉक्टर अरुण सक्सेना को मंत्री बना कर समाज को गौरवान्वित किया है। कायस्थ समाज इसके लिए दोनों नेताओं का आभारी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सक्सेना, डॉक्टर हिमांशु भटनागर, मेजर सुदेश भटनागर, लवलीन सक्सेना, शालिनी भटनागर, नीता भटनागर, नीलम भटनागर, शेखर भटनागर, विनय सक्सेना, दिनेश श्रीवास्तव, अजीत भटनागर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed