फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   enginer and officer dispute on derailment

हादसे की वजह को लेकर भिड़े इंजीनियर-आरपीएफ अफसर

Mon, 17 Apr 2017 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 17 Apr 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
enginer and officer dispute on derailment
rajyarani derail - फोटो : amar ujala
राज्यरानी एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के बाद हादसे की वजह को लेकर रेलवे के एक अभियंता और आरपीएफ के एक अफसर में बहस हो गई। रेलवे अभियंता द्वारा किसी ऑब्जेक्ट के फ्लेंच में टकराने की वजह से हादसा होने बताया जा रहा है तो आरपीएफ अफसर द्वारा पटरी में फ्रेक्चर के कारण हादसा होना बताया जा रहा था।
विज्ञापन


इसी को लेकर दोनों में बहस हो गई। हालांकि रेलवे अभियंता द्वारा हादसे का यही कारण डीआरएम को भी बताया गया। राज्यरानी एक्सप्रेस के डिरेलमेंट की घटना पटरी में फ्रेक्चर या किसी साजिश के तहत हुई इसको लेकर पूरे दिन अफसरों में विरोधाभास रहा।
विज्ञापन


रेलवे के एक अभियंता ने जब मौका मुआयना किया तो उसने किसी ऑब्जेक्ट के टकराने के बाद फ्लेंच टूटनेइ की बात कही। जबकि आरपीएफ अफसर इससे इंकार कर रहे थे। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एके बर्णवाल और रेलवे के एक मंडलीय अभियंता के बीच हादसे के कारण को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे अभियंता द्वारा डीआरएम प्रमोद कुमार को भी यह बताया गया कि करीब तीस एमएम की किसी रॉड या अन्य आब्जेक्ट के पहिये से टकराने के बाद फ्लेंच पर चला और फ्लेंच को हिट करने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। जिसका निशान पड़ा हुआ था और एक टुकड़ा मौके पर मिला भी।

घटना के बाद करीब 280 मीटर ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ और 260 स्लीपर बदले गए। मरम्मत के लिए रोजा से एआरटी मंगाई गई। उधर राज्यरानी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कुछ देर बाद ही हापुड़ से भी एक खबर आ गई।


हापुड़ में रेलवे ट्रैक से क्लिप गायब होने और रामपुर में ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद इसे सीरियल रेल हादसों की साजिश की नजर से देखा जाने लगा। जिस पर एटीएस से लेकर बम स्क्यॉवड तक की टीम एक्टिव हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed