{"_id":"5bdc242dbdec2269570704a4","slug":"engineering-student-commits-suicide-by-writing-goodbye-friends-in-whatsapp-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सऐप स्टेटस पर 'दोस्तों गुड बाय' लिखकर इंजीनियरिंग के छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सऐप स्टेटस पर 'दोस्तों गुड बाय' लिखकर इंजीनियरिंग के छात्र ने दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरादाबाद में आइसक्रीम फैक्ट्री स्वामी के चौबीस वर्षीय बेटे व इंजीनियरिंग के छात्र विशाल शर्मा ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर गुड बाय दोस्तों लिखकर जहर खा लिया। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन जिंदगी की आस में उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजन घर में किसी तरह के विवाद की बात से इंकार कर रहे है। जबकि पुलिस आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी है।
अमरोहा जनपद के देहरी गांव निवासी सुनील शर्मा का परिवार नया गांव में रहता है। परिवार में पत्नी कमलेश और दो बेटे विशाल शर्मा व शुभम शर्मा हैं। सुनील शर्मा की घर में ही छोटी सी आइसक्रीम की फैक्ट्री है। विशाल ने सिविल इंजीनियरिंग से पालीटेक्निक करने के बाद पिता की फैक्ट्री में ही समय देना शुरू कर दिया था। सरकारी नौकरी के लिए भी प्रयासरत था। गुरुवार दोपहर सुनील छोटे बेटे शुभम को लेकर गांव से धान लेने गए थे, जबकि पत्नी कमलेश भी घर पर मौजूद नहीं थी। घर में विशाल अकेला था।
विज्ञापन
पिता पुत्र घर लौटे तो विशाल घर में उल्टियां कर रहा था। पूछताछ करने पर बताया कि उसने जहर खा लिया है। इतना सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। उसे उपचार के लिए साईं अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू हुआ लेकिन गुरुवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। विशाल के जहर खाने की जानकारी उसके दोस्त व रिश्तेदारों को हुई तो उन्होंने उससे कॉल की। तब पता चला कि उसने जहर खाने से पहले व्हाट्सऐप स्टेटस पर गुडबाय दोस्तों लिखा था। इंस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई है। अब भी तक जहर खाने की वजह साफ नहीं हो पाई है।