फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   encounter

चूड़ी व्यापारी के घर डकैती के आरोपी को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
encounter
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में कब्रिस्तान के पास शनिवार तड़के चूड़ी विक्रेता के घर डकैती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे दो अन्य साथियों के साथी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि गिरोह के दो सदस्य मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि शनिवार तड़के सूचना मिली कि एक गिरोह कब्रिस्तान के पास मौजूद है, जो कि मूंढापांडे के नरखेड़ा में रहने वाले एक पशु व्यापारी के घर 30 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम देने की कोशिश में है। सूचना पर इंटेलीजेंस विंग और गलशहीद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पांच युवक मौजूद थे, घेराबंदी करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि जवाबी फायरिंग की तो एक युवक पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, उसके दो साथी मौके से भाग गए। जख्मी युवक को उसके दो अन्य साथियों के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि गोली लगने से जख्मी युवक मूंढापांडे के झंडे वाली मिलक का रहने वाला फहीम और उसके दो साथी चमरव्वा निवासी नाजिम, वीरपुर थान निवासी हफीज है। मौके से भागे उनके दो साथी दलपतपुर निवासी शकील, गोविंदपुर निवासी नवाज हाजी हैं। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो छुरी, 20 हजार रुपये और आधार कार्ड बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि इस गिरोह ने ही 30 अगस्त को गलशहीद थाने के पास सीधी सराय में चूड़ी विक्रेता अनीसुर्रहमान के घर हुई डकैती की वारदात को भी अंजाम दिया था। उस वारदात में फहीम, हफीज, शकील के अलावा दो महिलाएं दलपतपुर निवासी कमलेश कुमार और एक अन्य शामिल थीं। गोली लगने से जख्मी फहीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चूड़ी विक्रेता के घर टाइल्स लगाने वाले ने कराई थी डकैती
मुरादाबाद। एसओ गलशहीद दिनेश शर्मा ने बताया कि चूड़ी विक्रेता के घर डकैती की साजिश मुठभेड़ में जख्मी फहीम ने रची थी। जो कि पूर्व में चूड़ी विक्रेता के घर करीब चार साल पहले टाइल्स लगाने का काम कर चुका है। इस वजह से उसको व्यापारी के घर और उनके परिवार के बारे में पुख्ता जानकारी थी। उसने ही अपने साथी शकील की मदद से डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए दो महिलाओं को भी राजी किया, जिससे की उनको चूड़ी खरीदने के लिए चूड़ी विक्रेता की दुकान के अंदर भेजा जा सके और आसानी से वारदात को अंजाम दिया जा सके। पुलिस का कहना है कि ये नया गिरोह है, जो कि पूर्व में भी वारदात कर चुका है लेकिन प्रकाश में नहीं आया था। पूर्व में सिर्फ हफीज पर ही केस दर्ज है। चूड़ी विक्रेता के घर डकैती की वारदात में नाजिम शामिल नहीं था, वह पशु व्यापारी के घर 30 लाख की डकैती की साजिश में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से ट्रेस हुआ गिरोह
मुरादाबाद। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर कैद थी, लेकिन तस्वीर धुंधली होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाइक का नंबर भी साफ नहीं दिख रहा था। इस वजह से पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हुलिए से आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए। एक आरोपी के सिर पर बाल नहीं थे, मुखबिर ने शक जाहिर किया कि वह व्यक्ति ही फहीम है। फहीम पर नजर रखी गई तो उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद आरोपी को उसके साथियों सहित मुठभेड़ के बाद पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed