फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   encounter

25 हजार का इनामी मुठभेड़ में जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
encounter
मुरादाबाद। डीजीपी ओपी सिंह के आने से चौबीस घंटे पहले शहर में एनकाउंटर हो गया। हाईवे पर लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह का सदस्य 25 हजार का इनामी बदमाश की बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी के एक साथी को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि एक साल पहले कटघर क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर लूटपाट की थी। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस घटना में अमरोहा के ढबारसी निवासी उस्मान चौधरी का नाम सामने आया था। आरोपी पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ हापुड़, मेरठ, सिंभावली, कटघर और पाकबड़ा थानों में 11 केस दर्ज हैं। पुलिस टीम उस्मान की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात आरोपी एक कार से रामपुर रोड से गुजर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को काशीपुर तिराहे के पास पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जिसमें पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी गोली चलाई। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिसमें वह घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, कार और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed