फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   EMT and driver of 108 ambulance admitted fake patient

108 एंबुलेंस के ईएमटी, चालक ने भर्ती करा दिया फर्जी मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
EMT and driver of 108 ambulance admitted fake patient
मुरादाबाद। 108 एंबुलेंस के ईएमटी और चालक ने फर्जी तरीके से एक मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। जब इसकी जांच हुई तो न तो मरीज ही था और न ही कोई केस होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद अब चिकित्सा अधीक्षक ने ईएमटी और चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

यह मामला कांठ तहसील क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां लोकेशन पर रहने वाली 108 एंबुलेंस का है। इस एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी पुष्पेंद्र कुमार और चालक सतवीर सिंह ने 19 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ मुख्यालय से फर्जी आईडी लेकर क्षेत्र के गांव साहूपुर निवासी अंकित (22) पुत्र भारत सिंह को फर्जी मरीज बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में फर्जी कराना दर्शा दिया। जब इसकी जांच हुई तो मरीज भी और लखनऊ मुख्यालय से ली गई आईडी भी फर्जी निकली। इसे अपनी ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह लाम्बे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद डॉ. एमसी गर्ग को पत्र भेजकर 108 एंबुलेंस के ईएमटी पुष्पेंद्र कुमार और चालक सतवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि चिकित्सा अधीक्षक ने 102, 108 एंबुलेंस के नोडल अधिकारी मुरादाबाद, जीवीके ईएमआरआई के प्रोग्राम मैनेजर ग्रीश प्रोहित और एचआर हैड लिंगराज दास को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed