फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Employee religious agenda: Complaint luring young women in library, truth came out confidential investigation

कर्मचारी का धार्मिक एजेंडा: पुस्तकालय में युवतियों को बरगलाने की शिकायत, गोपनीय जांच में हकीकत आ गई सामने

Sat, 26 Oct 2024 12:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

मुरादाबाद के एक प्रतिष्ठित पुस्तकालय के कर्मचारी पर युवतियों को बरगलाने और जातिगत भेदभाव के आरोप लगे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय समिति मामले की जांच कर रही है। कर्मचारी ने आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताया।

विज्ञापन
Employee religious agenda: Complaint luring young women in library, truth came out confidential investigation
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुरादाबाद के प्रतिष्ठित पुस्तकालय के कर्मचारी पर युवतियों को बरगलाने का आरोप लगा है। इसकी गोपनीय शिकायत जिलाधिकारी से हुई थी। उनके निर्देश पर जेडी माध्यमिक शिक्षा ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी को भेजी गोपनीय शिकायत में आरोप लगाया है कि कर्मचारी द्वारा हिंदू युवतियों को मुस्लिम युवाओं के सहयोग से बरगलाया जा रहा है। जो युवक पुस्तकालय में पढ़ते भी नहीं हैं, उनको भी बुलाया जाता है। इसके साथ ही धर्म के आधार पर युवाओं से गलत व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन


युवाओं से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा शिकायत में कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर एलआईयू ने पुस्तकायल में जाकर मामले की जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर हुए प्रदर्शन की वजह से बनाया निशाना

आरोपी कर्मचारी का कहना है कि पिछले दिनों डीआईओएस कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। इसमें मैंने भी कर्मचारियों का साथ दिया था। इसलिए मुझे निशाना बनाया गया है। दो साल पहले मैंने पुस्तकालय में कार्यभार ग्रहण किया था। तब से युवक-युवतियों को अलग-अलग बिठाया जाता है।


फोन भी साइलेंट मोड पर करवा दिया जाता है। पुस्तकालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। शुक्रवार को आई एलआईयू की टीम ने सभी रजिस्टर की जांच की है। इसमें एक भी न तो लड़का और न ही लड़की मुस्लिम मिली है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निरस्त की संबद्धता

शिकायत मिलने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने वरिष्ठ सहायक की संबद्धता समाप्त कर दी है। इसके साथ ही वरिष्ठ सहायक को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अपने पूर्व पद पर उपस्थिति दर्ज करवाने को कहा है।



गोपनीय शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा रहा है, ताकि शिकायत की वास्तविकता पता चल सके। दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, द्वादश मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed