फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis on installing CCTV cameras in establishments

Moradabad News: प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया

Sun, 24 Aug 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on installing CCTV cameras in establishments
बिलारी। पश्चिमी व्यापार मंडल और उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी शनिवार दोपहर नए थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह से मिले और व्यापारियों की समस्याएं बताईं। इस दौरान नगर क्षेत्र में हाईवे पर यातायात व्यवस्था में सुधार पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष के के गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री सुनील आर्य, जिला प्रभारी नरेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, जिला मंत्री हाजी शमशुददीन, नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता सर्राफ, महामंत्री सचिन गुप्ता, हाजी दिलशाद अंसारी, कपिल गुप्ता, सपन गुप्ता और नोमान जमाल आदि पदाधिकारी नए थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह से मिले। थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ देकर और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। बाद में नगर में शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव रखे और समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में सुरेंद्र कुमार चुग, रमाकांत गुप्ता, हाजी इकरार हुसैन,शशांक जैन, नितिन डुडेजा, दुष्यंत चौहान, सलीम अहमद, विनीता रस्तोगी आदि नए थाना प्रभारी से मिले और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वार्ता के दौरान अध्यक्ष संजय जैन ने मांग रखी की नगर क्षेत्र में दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रखा जाए। नई सड़क इलाके में ई रिक्शा चालकों के जमावड़े पर अंकुश लगाया जाए। व्यापारियों को उनकी मांग के अनुसार सुरक्षा और सम्मान दिया जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि नगर के सभी चौराहों पर व्यापारियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगे होने के साथ ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed