फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity workers on strike from 29th, administration busy in making arrangements

Moradabad News: 29 से बिजलीकर्मियों की हड़ताल, व्यवस्था में जुटा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers on strike from 29th, administration busy in making arrangements
मुरादाबाद। 29 मई से बिजलीकर्मियों व अधिकारियों की हड़ताल शुरू होने की आशंका है। इसे लेकर प्रदेश स्तर पर विद्युत कर्मी संगठन एलान कर चुके हैं। सभी बिजलीकर्मी हड़ताल पर रहेंगे तो जिले में बिजली संकट उत्पन्न हो सकता है। इसे देखते हुए डीएम अनुज सिंह ने निगम के अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

अन्य विभागों में कार्यरत इलेक्ट्रिकल फील्ड के कर्मचारी व निजी सहयोगियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। 29 मई से बिजलीकर्मियों की हड़ताल की स्थिति में इनसे सहयोग लिया जा सकता है। इसके अलावा 20 मई से संविदाकर्मियों के 72 घंटे के कार्य बहिष्कार से होने वाले असर पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि मुरादाबाद व आसपास के जनपदों में इस कार्य बहिष्कार का असर नहीं दिखेगा। इसके बावजूद लाइन स्टाफ व मेंटिनेंस से जुड़े कर्मियों को लेकर वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाने के लिए कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed