फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   electricity problem in moradabad

दावों से आगे नहीं निकल पाई... महानगर की बिजली सप्लाई

Mon, 21 May 2018 01:43 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 May 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
electricity problem in moradabad
परेशान कर रही बिजली - फोटो : demo pic
गर्मी में बेहतर बिजली सप्लाई देने के पावर कारपोरेशन के दावे हकीकत में नहीं बदल पाए। ओवरलोडिंग न होने और सप्लाई मिलने के बावजूद जर्जर संसाधनों के चलते गर्मी में लोगों को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद लोगों को बिजली कटौती ने परेशान किया। रात में शहर के विभिन्न इलाकों में तीन घंटे की बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पीतल कारोबार की औद्योगिक नगरी होने और स्मार्ट सिटी की सूची में चयनित होने के चलते महानगर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की सूची में शामिल है। इसकेबावजूद शहर को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अफसरों का दावा है कि ज्यादातर क्षेत्रों में 22 घंटे की आपूर्ति दी जा रही है। जबकि हकीकत में लोगों को 18-19 घंटे ही बिजली मिल रही है। रविवार को बुद्धिविहार, अंबेडकर नगर, कबीरनगर, कटघर, रामगंगानगर  औरकांठ रोड पर दिन में दो घंटे की बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन


इसके रात में अलग-अलग तीन घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे। पावर कारपोरेशन की ओर से न तो बिजली कटने की कोई उपभोक्ताओं ंको दी गई और न ही बिजली कटने केबाद आने का समय बताया गया। इससे लोग पसीना बहाने को मजबूर रहे। रमजान वाले क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed