फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: An electric pole fell on the mosque... a stampede broke out, people were gathering for namaz

Moradabad: मस्जिद पर गिरा बिजली का खंभा... मच गई भगदड़, नमाज के लिए जुट रहे थे लोग

Sat, 20 Jul 2024 06:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 06:55 AM IST
सार

मुरादाबाद के गुइंयाबाग इलाके की नूरुल कुरान मस्जिद पर बिजली का खंभा गिर गया। इससे ऊपरी मंजिल की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान लोग नमाज के लिए एकत्र हो रहे थे। 

विज्ञापन
Moradabad: An electric pole fell on the mosque... a stampede broke out, people were gathering for namaz
मुरादाबाद के मस्जिद में गिरा बिजली का पोल - फोटो : संवाद

विस्तार

गलशहीद बिजलीघर से जुड़े गुइंयाबाग इलाके में नूरुल कुरान मस्जिद पर शुक्रवार दोपहर बिजली का खंभा गिर गया। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की है। आसपास के लोग जुमे की नमाज के लिए जुट रहे थे। इसी बीच 11 हजार की विद्युत लाइन का खंभा गिरने से वहां भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


मस्जिद की ऊपरी मंजिल की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। गनीमत रही कि अंदर कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच मस्जिद के आसपास बने घरों से लोग बाहर आ गए, क्योंकि 11 हजार की लाइन घरों के नजदीक से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि उन्होंने विद्युत निगम को पत्र लिखकर क्षेत्र के जर्जर खंभे बदलने की अपील की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी फैजान, अब्दुल सलीम आदि ने कहा कि जेई व एसडीओ लोगों की शिकायत नहीं सुनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को घटना होने पर लोगों ने विद्युत निगम के एसई मुनीश चोपड़ा को व्हाट्सएप के जरिये सूचना दी। आधे घंटे के अंदर विद्युत कर्मी वहां पहुंचे और लाइन बंद कराई। दोपहर दो बजे के बाद काम शुरू हुआ। क्षेत्र के लोगों को रात नौ बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

नौशे मियां की मस्जिद के पास भी गिर सकता है खंभा

कटघर बिजलीघर से जुड़े नौशे मियां की मस्जिद के पास भी एक खंभा जर्जर स्थिति में है। लोगों ने पत्र लिखकर विद्युत निगम से अपील की है कि इसे बदला जाए। इसके बावजूद निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अब गुइयां बाग में खंभा गिरने के बाद विद्युत निगम नौशे मियां की मस्जिद के पास भी जर्जर खंभों की मरम्मत कराने का दावा कर रहा है।

बुद्धि विहार में चार घंटे गुल रही बिजली

बुद्धि विहार में शुक्रवार को चार घंटे बिजली गुल रही। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक लोगों का गर्मी में बुरा हाला रहा। जेई ने बताया कि डीपी यादव चौराहे के बाद एरियर बंच केबिल खराब होने के कारण उसे बदला गया।

फाल्ट होने के कारण रोज रात में एबीसी जलकर गिर जाती थी। शुक्रवार को शटडाउन लेकर इसे ठीक कर दिया गया। अब लोगों को रात में बिजली कटौती का सामना नहीं कर पड़ेगा।



गुइयां बाग में मस्जिद पर बिजली का खंभा गिरने का मामला संज्ञान में है। स्टाफ को भेजकर मरम्मत करा दी गई। शनिवार को अन्य इलाकों में भी जर्जर खंभों को चिह्नित कराएंगे। इसके बाद उन्हें बदलवाने का प्रयास करेंगे। - पीपी सिंह, अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed