फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity department clerk arrested taking bribe thirty thousand Moradabad

Moradabad: बिजली विभाग का क्लर्क तीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 28 Jun 2023 07:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Jun 2023 07:53 PM IST
सार

बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीस हजार रुपये के नोटों पर पाउडर लगाकर मो. सिराज को दे दिए थे। मो. सिराज ने जैसे ही शिवपुरी बिजली घर में जाकर क्लर्क को रुपये दिए। इसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Electricity department clerk arrested taking bribe thirty thousand Moradabad
घूसखोर क्लर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में एंटी कप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को बिजली विभाग के क्लर्क शरद भटनागर को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में कटघर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गलशहीद के भूड़े का चौराहा निवासी मो. सिराज ने एंटी करप्शन ब्यूरो के कांठ रोड स्थित कार्यालय में 24 जून 2023 को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि मेरे चचेरे भाई तालिब हुसैन दिल्ली में रहकर काम करते हैं। उनका परिवार शहर में ही रहता है। मैं उनका घेरलू कार्य करता हूं। बिजली विभाग की टीम ने उनके घर बिजली चोरी पकड़ी थी। जेई प्रमोद कुमार ने कुल लोड 148 वाट का पाया था। जिसकी रिपोर्ट जेई ने 23 जून को दी थी। मो. सिराज कागज लेकर शिवपुरी स्थित बिजली घर में क्लर्क शरद भटनागर से मिले थे। तब क्लर्क ने उनसे कहा था कि बीस हजार रुपये की रसीद कटेगी और दस हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 

विज्ञापन


आरोपी क्लर्क ने तीस हजार रुपये मांगे थे। बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीस हजार रुपये के नोटों पर पाउडर लगाकर मो. सिराज को दे दिए थे। मो. सिराज ने जैसे ही शिवपुरी बिजली घर में जाकर क्लर्क को रुपये दिए। इसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जाल बिछाकर क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा है। उससे तीस हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इस मामले में कटघर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed