{"_id":"649c9461097a5d83d3008f86","slug":"electrician-died-from-high-tension-line-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-187617-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाइटेंशन लाइन से लगा करंट, मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाइटेंशन लाइन से लगा करंट, मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद।
खुशहालपुर निवासी मिस्त्री संजय कुमार (35) की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शहर के कंजरी सराय इलाके में भवन निर्माण कर रहे थे। छत पर प्लास्टर करते समय उन्हें हाइटेंशन लाइन ने करंट मार दिया। मकान मालिक व आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में मिस्त्री के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि संजय ने हाइटेंशन लाइन से खतरा जताते हुए काम करने से मना किया था। इस पर मकान मालिक ने विश्वास दिलाया कि उसने बिजलीघर जाकर हाइटेंशन लाइन की करंट की सप्लाई रुकवा दी है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं था, काम शुरू होने के कुछ देर बाद ही उन्हें हाइटेंशन लाइन ने चपेट में ले लिया। संजय के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। बच्चों में दो बेटे व एक बेटी है। किसी की उम्र 13 वर्ष से अधिक नहीं है। ब्यूरो