{"_id":"62b8b044265f364bb11cc97f","slug":"electric-supply-disrupted-in-four-colonies-city-news-mbd4327107112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुध बाजार में तारों में लगी आग, चार कॉलोनियों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुध बाजार में तारों में लगी आग, चार कॉलोनियों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बुध बाजार में अखिलेश सिनेमा के पास रविवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे बिजली के तारों में आग लग गई। इससे कोठीवाल नगर, मानपुर और बुध बाजार पुलिस चौकी के आसपास की कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। इससे पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। दो घंटे बाद बिजली आई लेकिन तब तक पानी की सप्लाई का समय निकल चुका था।
जो लोग पीने के पानी के लिए नगर निगम की सप्लाई पर निर्भर हैं, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि तारों में काफी देर तक चिंगारी निकलती रही, इसके बाद अचानक आग लग गई। लोगों ने बिजलीघर को सूचना दी। इसके बाद सप्लाई काट दी गई और लाइनमैनों ने मौके पर आकर फाल्ट की मरम्मत की। फाल्ट ठीक होने में दो घंटे लग गए।
इसके अलावा मंडी समिति, दौलतबाग और पीटीसी बिजलीघर से जुड़े इलाकों में पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए विद्युत निगम ने शटडाउन लिया। इसके चलते लक्ष्मी नगर लाइनपार, चिड़िया टोला, बंगलागांव, सिविल लाइंस में लोगों को तीन घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। इस शटडाउन की घोषणा निगम ने एक दिन पहले ही कर दी थी।