{"_id":"60ba98bd8ebc3ed48f18aceb","slug":"electric-meter-display-not-seen-and-bill-genrate-by-reader-city-news-mbd391162770","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डिस्प्ले वाले मीटरों से रीडिंग लेकर निकाल रहे बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डिस्प्ले वाले मीटरों से रीडिंग लेकर निकाल रहे बिल
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत विभाग के मीटर रीडर उपभोक्ताओं को खराब मीटरों से बिल निकाल कर उन्हें धोखा दे रहे हैं। मीटर रीडर को खुद यह नहीं पता कि वह बिल सही है या गलत। इसके बावजूद यह खेल पिछले छह महीनों से चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक ही कॉलोनी में ऐसे पांच मामले हैं। जिन मीटरों में कुछ दिखाई ही नहीं देता उनकी रीडिंग मीटर रीड कैसे पढ़ रहे हैं, इसके पीछे का राज तो वे ही जानते हैं।
कटघर थानाक्षेत्र की कबीर नगर कॉलोनी में पांच घरों के मीटर खराब हैं। इनमें रीडिंग देख पाना असंभव है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर रीडर छह महीने से भी अधिक समय से इन्हीं मीटरों से बिल निकाल कर दे रहे हैं। जबकि विद्युत विभाग के नियमानुसार मीटर के नो डिस्प्ले होने पर मीटर रीडर को तुरंत उपखंड कार्यालय को सूचित करना चाहिए, जिससे मीटर बदला जा सके, लेकिन यहां कहानी उल्टी है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने तंग आकर खुद अपने मीटर को बदलवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद भी खराब मीटर नहीं बदले गए। कबीर नगर कॉलोनी की विद्युत सप्लाई दलपतपुर बिजलीघर से हो रही है। लोगों का कहना है कि वहां के एसडीओ को इस मामले के विषय में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार एक मामला लाइनपार एकता कॉलोनी में रेखा देवी के घर का है। उनका कहना है कि मीटर तीन महीने से खराब है। एक बार मीटर रीडर ने कहा था कि यदि अगली बार ठीक नहीं दिखा तो बदलवा देंगे, लेकिन अब तक नहीं बदलवाया। वहीं, कबीर नगर कॉलोनी में चांद बी, नन्हे खां, आसमां समेत पांच उपभोक्ताओं के मीटर में खराबी है।
उपभोक्ताओं को डर है कि कहीं मीटर में रीडिंग स्टोर न हो रही हों और किसी महीने हजारों रुपये का बिल न आ जाए। दो उपभोक्ताओं ने इस असमंजस की स्थिति के कारण पिछले चार महीने से बिल जमा नहीं किया है। उनका कहना है कि जब तक मीटर ठीक नहीं हो जाता, तब तक वे बिल जमा नहीं करेंगे।
कबीर नगर कॉलोनी के अलावा कुछ अन्य स्थानों से भी मीटर के डिस्प्ले खराब होने की शिकायत मिली है। उन्हें बदलवाया जा रहा है। यदि मीटर रीडर जानबूझकर कई महीनों से नो डिस्प्ले मीटरों से बिल निकाल रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित उपखंड अधिकारी से भी इस विषय में जवाब मांगा जाएगा।
- संजय आनंद जैन, मुख्य अभियंता