फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Election 2024 Result:SP candidate Ruchiveera won in Moradabad, defeated BJP Sarvesh Singh

Moradabad Election 2024 Result: मुरादाबाद में सपा की रुचिवीरा जीतीं, भाजपा को एक लाख मतों से हराया

Tue, 04 Jun 2024 03:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

SP candidate Ruchiveera wins in Moradabad: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हराया। उन्होंने मुरादाबाद सीट पर इतिहास रच दिया है। वह इस सीट पर अब तक हुए चुनाव में पहली महिला सांसद चुनी गई हैं। 

विज्ञापन
Election 2024 Result:SP candidate Ruchiveera won in Moradabad, defeated BJP Sarvesh Singh
मुरादाबाद में सपा प्रत्यााशी रुचिवीरा चुनाव जीतीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सर्वेश सिंह को एक लाख से अधिक वोटों से हराया। जीत के बाद उन्होंने जनता का आभार जताया। कहा कि वह मुरादाबाद के विकास के लिए कार्य करेंगी।

विज्ञापन


सपा की प्रत्याशी रुचिवीरा को 636733 वोट हासिल हुए। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 530176 वोट मिले हैं। इसके अलावा सपा के मोहम्मद इरफान को 92116 वोट मिले हैं। रुचिवीरा ने सर्वेश सिंह को 106557 वोटों से हराया।
विज्ञापन


मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी लगातार आगे रही। दोपहर 12 बजे तक वह 35770 वोटों से आगे चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे नंबर सपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह को 117410 मत मिल चुके थे।मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर थी। सपा प्रत्याशी के जीतने के साथ ही मुरादाबाद में इतिहास रच गया है। उन्हें आजादी के बाद पहली महिला को सांसद बनने का गौरव भी हासिल हुआ है।

12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया

मुरादाबाद लोकसभा सीट से इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया। यहां 19 अप्रैल को वोट डाले गए। 62.18 फीसदी मतदान हुआ। 2059578 मतदाताओं में से 1280706 ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया।

मतदान के दूसरे दिन 20 अप्रैल का भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था।  ऐसी स्थिति में अगर मुरादाबाद सीट से भाजपा को जीत मिलती तो यहां उपचुनाव होना तय था। 

सपा को जीत मिलने के साथ की कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। यह पहली बार है जब मुरादाबाद को कोई महिला सांसद मिलेगी। अब तक मुरादाबाद सीट पर हुए 17 चुनावों में किसी भी महिला को जीत नहीं मिली है। 

ये हैं मुरादाबाद लोकसभा के 12 प्रत्याशी
मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार (मृत), सपा प्रत्याशी रुचिवीरा, बसपा के मो. इरफान सैफी, भारतीय बहुजन समता पार्टी के ओंकार सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी के गंगा राम शर्मा, समता पार्टी के शकील अहमद, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के हर किशोर सिंह, निर्दलीय अमरजीत सिंह, मो. जमशेद, मुशर्रत हुसैन और साधना सिंह पत्नी स्व. कुंवर सर्वेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed